फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment with Minor in Panipat of Haryana

मुंह में कपड़ा रख घर से नाबालिग को किया अगवा, 1 किमी. दूर ले जाकर आठ आरोपियों ने किया दुष्कर्म

Sun, 28 Oct 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सनौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सनौली (हरियाणा) Updated Sun, 28 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with Minor in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में आठ आरोपियों ने नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही नाबलिग को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए और मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। जब परिजन आरोपियों के घर गए तो उन्होंने कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि गुरुवार रात 11:00 बजे दो आरोपी उसके घर में घुसे। आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर लाए, वहां छह और आरोपी खड़े थे। आठों आरोपी उसे एक किमी दूर खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

Sexual Harassment with Minor in Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद आरोपी नाबालिग को बेहोशी की हालत में उसके घर छोड़ गए। शुक्रवार को पूरा दिन नाबालिग डरी-सहमी रही। परिजनों को जब किसी अनहोनी का आभास हुआ तो उससे कई बार पूछा। शुक्रवार शाम को नाबालिग ने अपनी मां से रोते हुए आपबीती बताई। मां ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शनिवार अलसुबह पीड़िता के घर पहुंचकर आरोपियों के परिजनों ने मामले में कार्रवाई न करने को कहा। 

दोपहर 12:00 बजे तक उन्होंने पीड़िता के घर डेरा डाले रखा। उन्होंने पीड़ित के परिजनों को धमकाया कि कोई कार्रवाई की तो देख लेना। जब आरोपियों के परिजन वहां से गए तो पीड़िता के परिजन पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सनौली थाना पुलिस को बुलावा कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed