फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment with a unable Girl in Panchkula

50 वर्षीय व्यक्ति ने की घिनौनी वारदात, मंदबुद्धि छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 09 Dec 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Sun, 09 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with a unable Girl in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

रायपुररानी में एक निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने मंदबुद्धि छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव समलेहड़ी निवासी अशोक कुमार शर्मा उर्फ रंगीला कई दिनों से स्कूल में ही मजदूरी का कार्य करता था। 

विज्ञापन


 आरोपी एक मंदबुद्धि बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के कमरे में ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और बच्ची के परिजन भी उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन इसी दौरान लोगों को आते देखकर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत रायपुररानी थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ढांडा ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लेते हुए स्कूल परिसर सील करवा दिया। वहीं सूचना मिलते ही कुछ ही देर में डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल व एसीपी विजय देशवाल पूरे अमले के साथ पहुंचकर मौके का मुआयना कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। डीसीपी के निर्देशानुसार एसीपी नूपुर बिश्नोई व फोरेंसिक टीम की जिला अधिकारी रिती सैनी ने भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की गहनता से जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed