फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sexual harassment of students in hisar village school, girls lefting school one by one

हॉस्टल में शारीरिक शोषण की वजह से एक-एक कर स्कूल छोड़ रहीं छात्राएं

Tue, 06 Sep 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 06 Sep 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment of students in hisar village school, girls lefting school one by one
rape and video - फोटो : demo
एक-एक करके छात्राएं स्कूल छोड़ रही हैं। काफी लड़कियां अपना नाम कटवा चुकी हैं। इसके पीछे की वजह जानकर शर्मसार हो जाएंगे। मामला हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद कस्बे का है।
विज्ञापन


यहां के गांव माढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं एक-एक करके स्कूल छोड़ रही हैं। इसके पीछे का कारण जानकर अफसरों और पुलिस के पैरों तले की जमीन खिसक गई। छात्राओं का कहना है कि स्कूल की दो महिला कुक उनका शारीरिक शोषण करती हैं।
विज्ञापन


दोनों महिला कुकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल के तत्कालीन इंचार्ज लोकेश शर्मा के खिलाफ भी समय पर कार्रवाई न करने पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले मे अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ करती हैं और अप्राकृतिक संबंध बनाती हैं

sexual harassment of students in hisar village school, girls lefting school one by one
rape victim - फोटो : Demo Pic
जब मामला खुला तो बाल संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा और छात्राओं से पूछताछ की। उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया। छात्राओं ने बताया कि स्कूल के हॉस्टल में लंबे समय से छात्राओं से शारारिक शोषण हो रहा था। महिला कुक गीता व सजना उनसे छेड़छाड़ करती हैं और अप्राकृतिक संबंध बनाती हैं। जब वह इसका विरोध करती हैं तो दोनों उनके दुर्व्यवहार करती हैं।

वहीं मामला खुलने के बाद सरपंच व अन्य लोगों ने लड़कियों पर बयान न देने का दबाव बनाया था। उन्हें डर था कि यदि लड़कियां बयान देते हैं तो इससे गांव के स्कूल की बदनामी होगी। यह जानकार स्कूल की वार्डन विद्या देवी ने भी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना लड़कियों को गांव माढा का सरपंच व अन्य लोग जबरदस्ती कहीं बाहर ले गए। इन लोगों पर दोनों महिला कुकों के पक्ष में खड़े होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed