फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket not caught police so people attacked police

सेक्स रैकेट पकड़ने न गए तो पिटे 10 पुलिसवाले

Tue, 23 Dec 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेला
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेला Updated Tue, 23 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
sex racket not caught police so people attacked police

सेक्स रैकेट की शिकायत पर कार्रवाई न करना हरियाणा पुलिस को महंगा पड़ गया। भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। लोगों के हमले में एसएचओ समेत 10 पुलिस कर्मी घायल हो गये। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, सेक्स रैकेट की शिकायत के आधार पर तीन लड़कों और दो लड़कियों को काबू करने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार रात मिली थी सूचना

sex racket not caught police so people attacked police

जानकारी के मुताबिक पुलिस को रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि सेक्टर ए-10, पॉकेट-7, स्थित एक घर में कई लड़के व लड़कियां संदिग्ध हालात में हैं। फोनकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि कई दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम बताए गए मकान पर पहुंची तो भीड़ भी जमा हो गई।

मकान के अंदर से पुलिस ने छह लड़कों और तीन लड़कियों को जनता के सामने ही निकाला। जब पुलिस इनसे पूछताछ करने के बाद छोड़ देने की प्रक्रिया अपना रही थी, तभी लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। झगड़े के अंदेशे को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने और फोर्स को बुलवा लिया। मकान से पकड़े गए युवक-युवतियों को पुलिस ने भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।

लेकिन, तब तक पुलिस की मंशा भांपकर कॉलोनीवासी उग्र हो गए। उन्होनें पुलिस पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर लोग हिंसा पर उतर आए। और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

मकान से पकड़े गए युवक-युवतियों को छोड़ा

sex racket not caught police so people attacked police

इसी बीच तनातनी की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिसबल पहुंच चुका था। भड़के लोगों को काबू करने के दौरान कई पुलिसकर्मी पथराव की चपेट में आ गए। पुलिस द्वारा लाठी-चार्ज के बाद भीड़ को खदेड़ा गया। पथराव कर रहे लोगों में से कई लोगों सोनू, सुरेष, सुनील, मोंटू, रामगोपाल, उदयकुमार तथा दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घायल पुलिसवालों में थाना प्रभारी गुलाम साबिर, एसआई राजेंद्र तथा रूपचंद, हवलदार सुषील और उमेष सिंह और सिपाही राजेष कांत, मोहित, राजेष और चंद्रभान आदि शामिल हैं। एसएचओ के हाथ में फ्रेक्चर बताया गया है।

मामले में जांच अधिकारी एसआई अमित ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत के बाद मकान से पकड़े गए युवक-युवतियों को जांच के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक जिन युवक-युवतियों को शिकायत के बाद घर से पकड़ा गया था वो सभी एक-दूसरे के परिचित पाए गए। जिस मकान से उन्हें पकड़ा गया वह उन्हीं में से एक युवती द्वारा किराए पर लिया गया है। पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पकड़े गए सभी लोगों को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed