फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted at kurukshetra

कुरुक्षेत्र: होटल में चल रही थी जिस्मफरोशी, 7 पकड़े

Mon, 03 Aug 2015 11:31 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted at kurukshetra

कुरुक्षेत्र के होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे को पुलिस ने बेनकाब करते हुए दो महिलाओं और पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार लोग भाग निकलने में कामयाब रहे। छापामार कार्रवाई केयू थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व की गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए आदर्श थाना प्रभारी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किरमिच रोड स्थित एक कॉलेज के सामने बनी कालोनी के नजदीक स्थित दुकानों में एक होटल चल रहा है। इसका मालिक बाहर से महिलाओं को बुलाकर जिस्मफिरोशी करवाता है। रविवार को भी इस रेस्टोरेंट में लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करवाई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने होटल की निगरानी तेज कर दी।
विज्ञापन

दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में

sex racket busted at kurukshetra

सूचना के पक्का होते ही थाना प्रभारी ने एक पुलिस कर्मी को सादे लिबास में ग्राहक बनाकर बताए गए होटल में भेजा। उसे थाना प्रभारी ने अपने हस्ताक्षर किए हुए 500-500 के आठ नोट दिए। होटल में बोगस ग्राहक बने पुलिसकर्मी को काउंटर पर एक व्यक्ति बैठा मिला। बातचीत के दौरान सौदा तय होने पर पुलिस कर्मी ने उसे रुपये दे दिए और बाहर खड़ी पुलिस पार्टी को इशारा कर दिया। पुलिस ने तुरंत होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने होटल की तलाशी ली।

पुलिस टीम को कमरा नंबर 104ए और 105 में दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस की गिरफ्त में आने पर कमरा नंबर-104 से युवक ने अपना नाम राजकुमार निवासी कैथल। काउंटर पर बैठे युवक ने अपना नाम बीर सिंह बताया। अन्य कमरों से भागे युवकों के नाम भी नितिन, शीशपाल, प्रवीण, मनीष कैथल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ खिलाफ  इमोरल एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed