फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sex racket, advocate sex racket, yamunanagar sex racket, minor girl, yamunanagar

देह व्यापार की लत ऐसी लगी, बेटे को जोड़ा और वकालत छोड़ी

Wed, 06 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
sex racket, advocate sex racket, yamunanagar sex racket, minor girl, yamunanagar
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
पेशे से वकील थी, लेकिन देह व्यापार करने लगी। लत ऐसी लगी कि बेटे को भी अपने साथ जोड़ लिया। वकीलत छोड़ देह व्यापार करने लगी। पुलिस ने मकान में रेड कर दो नाबालिग युवतियों और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। दो लोग भी पकड़े गए। मामला, यमुनानगर शहर के सुंदर नगर इलाके का है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो नाबालिग युवतियों को जबरन देह व्यापार कराने के मकसद से सुंदर नगर में लाया गया है। बताया जा रहा है कि यह नीरू चोपड़ा के बेटे ईशू की पत्नी है और वह भी इस धंधे में जुड़ी हुई है। पुलिस ने मौके से ही सभी लोगों को हिरासत में ले लिया और महिला थाने में लाने के बाद जब इस गिरोह के सरगना से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर इस धंधे में जोड़ने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद इन्हें ट्रैफिक मोरल एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया, यहां दोनों नाबालिग लड़कियों के मैजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज करवाने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया, जबकि मकान की मालकिन सहित 7 लोगों को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस के अनुसार भागी हुई औरत को भी पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed