फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sevadar posted in Puda Bhawan arrested for taking bribe in Amritsar

Amritsar: पुडा भवन में तैनात सेवादार 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने किया एक्शन

Fri, 19 Aug 2022 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sevadar posted in Puda Bhawan arrested for taking bribe in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक मुहिम के तहत शुक्रवार को अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) के पुडा भवन में तैनात सेवादार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में विभाग के एसडीओ विजयपाल सिंह की तलाश में ब्यूरो की टीम दबिश दे रही है, यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी है।

विज्ञापन


ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ पुडा के सेवादार अमृतदीप सिंह को सौरभ भाटिया निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम (हरियाणा) की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया था कि उन्होंने अपने न्यू पाल एवेन्यू अमृतसर स्थित एक प्लॉट को बेचने के लिए पुडा दफ्तर में एनओसी (कोई एतराज नहीं ) के लिए आवेदन दिया था। संबंधित एसडीओ विजयपाल सिंह ने एनओसी जारी करने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ शिकायत में तथ्यों तथा सबूतों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने एडीए पुडा भवन दफ्तर के बाहर सेवादार अमृतदीप सिंह को उक्त शिकायतकर्ता सौरभ भाटिया का काम करवाने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी एसडीओ मौके पर मौजूद नहीं होने के चलते उसे काबू नहीं किया जा सका। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों पर ब्यूरो के अमृतसर थाना में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और 7-ए के तहत केस दर्ज करने के बाद फरार एसडीओ को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed