{"_id":"2124ebfd3771664dffdcbc306c1cef36","slug":"servant-theft-3-lakhs-cash-and-gold-ornament","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वैरीफिकेशन नौकर रखने का जानिए अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना वैरीफिकेशन नौकर रखने का जानिए अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले एक कोठी में नौकरी पकड़ी और बेहतर काम दिखाकर मालिक का भी दिल जीत लिया।
विज्ञापन
घर के मालिक भी उस पर भरोसा जताकर दो घंटे के लिए परिवार के साथ बाहर चले गए। इसी बीच नौकर घर में रखे 40 तोले सोना और करीब साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
यह वारदात सेक्टर-5 स्थित स्वास्तिक विहार में हुई। एमडीसी थाना पुलिस ने नौकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 381 (जब नौकर ही मालिक का सामान चुराए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक स्वास्तिक विहार निवासी जितेंद्र शर्मा ने शिकायत में बताया कि दो दिन पहले उन्होंने अपने घर में एक नौकर रखा था।
उसने खुद का नाम सोनू निवासी बरेली (यूपी) बताया था। दो दिन तक उसने घर की अच्छे से देखभाल की और जो भी काम कहा गया, उसे पूरा किया।
वीरवार दोपहर करीब 12 बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ काम के लिए निकल गए और करीब दो बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला था और सोनू का कुछ अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
घर के अंदर आलमारी खुली थी और अंदर रखा करीब 40 तोले सोना व करीब साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे।
वेरिफिकेशन भी नहीं हुई थी नौकर की
पुलिस के मुताबिक, नौकर की वेरिफिकेशन नहीं हुई थी, क्योंकि नौकरी करते हुए उसे दो दिन ही हुए थे और वेरिफिकेशन फार्म एक दिन पहले ही थाने में जमा हुआ था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब घर के नौकर ने किसी वारदात को अंजाम दिया हो। पंचकूला में हत्या, लूट से लेकर चोरी तक की कई वारदात को नौकर अंजाम दे चुके हैं।