{"_id":"bd3abeeec2bac4665f1f4f41cffbe7bf","slug":"servant-commit-suicide-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक का शव पंखे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक का शव पंखे से लटका मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 22 स्थित एक घर में काम करने वाले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 19 साल के पदम का शव घर में पंखे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि जिस समय पदम ने खुदकुशी की घर पर कोई नही था। मकान मालिक सुरिंदर का कहना है कि पदम उनके घर पर पिछले दो साल से काम कर रहा था और वहीं पर रहता भी था।
विज्ञापन
उनकी सेक्टर 22 में मोबाइल की दुकान है। वह परिवार केसाथ शहर से बाहर गए हुए थे। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे वापस घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पीछे केरास्ते से वो अंदर घुसे और देखा पदम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर डीएसपी और थानाधिकारी पहुंचे और जांच की। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।