फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   security guard caught robbers, police released them

चौकीदारों ने पकड़े चोर, पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिए

Mon, 07 Sep 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Sep 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
security guard caught robbers, police released them

मोहाली में बेहद अजीब वाकया हुआ। चौकीदारों ने चोरों को दबोचा और पुलिस ने बिना कार्रवाई किए उन्हें छोड़ दिया। मामला फेज-नौ की मार्केट का है। पानी की टोंटियां चोरी करने घुसे चोरों को मार्केट के चौकीदारों की रंगे हाथ काबू कर लिए गए। दो तो दबोचे गए, लेकिन पांच भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


चौकीदारों ने चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। मार्केट वालों के सामने आरोपियों ने कबूला था कि वह टोटियां चोरी करने आए थे, लेकिन थाना फेज-आठ पुलिस ने उन्हें मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इससे मार्केट वालों में रोष है। वह इस मामले को एसएसपी के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात जब पूरा शहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने में व्यस्त था। तभी रात ढाई बजे सात युवा मार्केट में घुसे और सामान चोरी करने में जुट गए। इसी बीच मार्केट का एक दुकानदार अपनी मां की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बाइक पर ही डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों पर नजर पड़ते ही उसने बाइक रोक कर शोर मचा दिया। इसी बीच चौकीदार तुरंत हरकत में आ गए। चौकीदारों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर  युवाओं का पीछा शुरू कर दिया। आखिर में उन्होंने दो चोरों को रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान अन्य मार्केट वाले इकट्ठे हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।


साथ ही पकड़े गए युवकों की पिटाई भी की। इस दौरान युवकों ने कबूला की वह टोटियां चोरी करने के लिए मार्केट में आए थे। इसके बाद पुलिस युवकों को थाने ले गई। जब इस मामले में फेज-आठ थाने के एचएचओ भूपिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।

वहीं, मार्केट कमेटी के महासचिव मनोज वर्मा ने कहा कि आरोपियों ने खुद माना था कि वह चोरी के लिए आए है। ऐसे में पुलिस चोरों को कैसे छोड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed