{"_id":"579c45fc4f1c1bb04521e193","slug":"scoundrals-released-murderer-from-delhi-police-man-by-spraying-chilly-powder-in-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डाल छुड़ा ले गए हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डाल छुड़ा ले गए हत्यारोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां बहादुरगढ़ में गांव सांखौल के पास दर्जन भर बदमाश दिल्ली पुलिस के जवानो से हत्यारोपी को छुड़ाकर ले गए।
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने जवानो की आंखों में मिर्च डालकर वारदात को अंजाम दिया। सवेरे सवा 6 बजे के करीब हत्यारोपी को तब छुड़वाया गया, जब जवान उसे लेकर रोडवेज बस से नरवाना आ रहे थे। हत्यारोपी की पहचान दिल्ली में अलीपुर निवासी जितेंद्र पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र उर्फ घोघी के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या समेत 10 से ज्यादा संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके चलते आजकल वह तिहाड़ जेल में बंद था।
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के एक हवलदार और 3 सिपाहियों ने बताया कि वे रोडवेज की बस HR 56 A 5416 में जितेंद्र को लेकर नरवाना पेशी के लिए आ रहे थे कि रोहतक रोड पर गांव सांखौल में हनुमान ढाबा के पास दो कारों ने बस को ओवरटेक किया और रोक लिया। कारों में से नकाबपोश बदमाश उतरे और बस में घुस गए। वहीं, आरोपी के साथ पहले से ही घात लगाकर बस में भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
जवानो ने बताया कि बस में घुसते ही उन्होंने सवारियों को धमकाया और गन प्वाइंट पर ड्राइवर से चाबी छीन ली। फिर चारों जवानो की आंखों में मिर्ची झोंक दी और राइफल्स छीन ली। इसके बाद बदमाशों और उनके बीच हाथापाई हो गई। यह देखकर अन्य बदमाश फायरिंग करने लगे। कई गोलियां हुंडई आई-10 कार की साइड खिड़की पर लगी, लेकिन बावजूद इसके बदमाश रोहतक की तरफ भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
जवानो ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथों में बंदूकें थीं और वे जाते समय जवानो की राइफल्स भी साथ ले गए। एक कार आई टेन थी, जिसका नंबर HR 26M 1065 है और दूसरी स्विफ्ट थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गई है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।