फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डाल छुड़ा ले गए हत्यारोपी

Mon, 01 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 01 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
scoundrals released murderer from delhi police man by spraying chilly powder in eyes
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां बहादुरगढ़ में गांव सांखौल के पास दर्जन भर बदमाश दिल्ली पुलिस के जवानो से हत्यारोपी को छुड़ाकर ले गए।
scoundrals released murderer from delhi police man by spraying chilly powder in eyes
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने जवानो की आंखों में मिर्च डालकर वारदात को अंजाम दिया। सवेरे सवा 6 बजे के करीब हत्यारोपी को तब छुड़वाया गया, जब जवान उसे लेकर रोडवेज बस से नरवाना आ रहे थे। हत्यारोपी की पहचान दिल्ली में अलीपुर निवासी जितेंद्र पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र उर्फ घोघी के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या समेत 10 से ज्यादा संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके चलते आजकल वह तिहाड़ जेल में बंद था।
scoundrals released murderer from delhi police man by spraying chilly powder in eyes
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के एक हवलदार और 3 सिपाहियों ने बताया कि वे रोडवेज की बस HR 56 A 5416 में जितेंद्र को लेकर नरवाना पेशी के लिए आ रहे थे कि रोहतक रोड पर गांव सांखौल में हनुमान ढाबा के पास दो कारों ने बस को ओवरटेक किया और रोक लिया। कारों में से नकाबपोश बदमाश उतरे और बस में घुस गए। वहीं, आरोपी के साथ पहले से ही घात लगाकर बस में भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
scoundrals released murderer from delhi police man by spraying chilly powder in eyes
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
जवानो ने बताया कि बस में घुसते ही उन्होंने सवारियों को धमकाया और गन प्वाइंट पर ड्राइवर से चाबी छीन ली। फिर चारों जवानो की आंखों में मिर्ची झोंक दी और राइफल्स छीन ली। इसके बाद बदमाशों और उनके बीच हाथापाई हो गई। यह देखकर अन्य बदमाश फायरिंग करने लगे। कई गोलियां हुंडई आई-10 कार की साइड खिड़की पर लगी, लेकिन बावजूद इसके बदमाश रोहतक की तरफ भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
scoundrals released murderer from delhi police man by spraying chilly powder in eyes
दिल्ली पुलिस के जवानो से बदमाशों ने हत्यारोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
जवानो ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथों में बंदूकें थीं और वे जाते समय जवानो की राइफल्स भी साथ ले गए। एक कार आई टेन ​​थी, जिसका नंबर HR 26M 1065 है और दूसरी स्विफ्ट थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गई है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed