{"_id":"570a5f0b4f1c1bef55c810c8","slug":"school-girl-student-missing-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध हालात में लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध हालात में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 10 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
लड़की लापता
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से स्कूल के लिए निकली 12 वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के वक्त वह स्कूल ड्रेस में थी। जब वह घर से निकली उस समय उसके पास लैपटाप भी था। ये सूचना लापता छात्रा के पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा की तलाश जारी है, रविवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
लापता छात्रा के पिता दान बहादुर ने पुलिस को शिकायत दी कि करीब 16 वर्षीया उसकी पुत्री स्कूल जाने के लिए शनिवार को घर से निकली थी,उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। स्कूल में बताया गया कि वह स्कूल नहीं पहुंची, जिसके बाद उसकी कई जगह तलाश की गई, मगर उसका कोई अता-पता नहीं लगा।
विज्ञापन
इस मामले में लड़की के पिता ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें आशंका है कि आरोपी व्यक्ति ने ही उनकी बेटी को कहीं छुपाया हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि लड़की ने नीले रंग की लाइनिंग वाली सफेद शर्ट, ब्लू सलवार और ब्लैक कलर के शूज पहने हुए थे।
विज्ञापन
उसका कद करीब पांच फुट बताया गया है। सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी नैब सिंह के मुताबिक लापता लड़की की तलाश जारी है। कई लोगों से पूछताछ भी की गई है, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा।