फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scam in Tender of transport with collusion of AGM

एजीएम की मिलीभगत से ट्रांसपोर्ट के टेंडर में धांधली

Fri, 23 Oct 2015 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Oct 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
scam in Tender of transport with collusion of AGM

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के रीजनल ऑफिस के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने टेंडर अलॉटमेंट में धोखाधड़ी की है। आरोप है कि एजीएम ने महंगे रेट की बोली लगाने वाले कांट्रेक्टर को सबसे कम रेट का बोलीदाता बताकर ट्रांसपोर्ट का टेंडर अलॉट कर दिया था।

विज्ञापन


विभाग की ओर से गठित जांच कमेटी की जांच में सामने आया है कि (एजीएम) पहले भी एक टेंडर की अलॉटमेंट में घपलेबाजी कर चुका है। ऑफिस के ही एक अन्य असिस्टेंट जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने एजीएम समेत चार लोगों केखिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 में स्थित एफसीआई के रीजनल ऑफिस में ट्रांसपोर्ट का कांट्रेक्ट पाने के लिए टेंडर भरे गए थे। टेंडर में सबसे कम रेट 28.65 रुपये था। टेंडर 28 रुपये बताकर विकास गोयल को दे दिया गया, जबकि ऑनलाइन वेबपोर्टल पर उसकी बोली 48 रुपये की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक  बिडर गोपी चंद ने ऑनलाइन बिडिंग के रेट चेक किए। उन्होंने पाया कि टेंडर का सबसे कम रेट 28.65 रुपये है। इसके बावजूद टेंडर दूसरे कांट्रेक्टर को दे दिया गया। उसने इसकी शिकायत विभाग में आला अफसरों से की। विभाग ने तुरंत चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी।

कमेटी ने भी अपनी जांच में पाया कि न सिर्फ ट्रांसपोर्ट के टेंडर के रेट में धांधली हुई, बल्कि और भी कई टेंडरों को अलॉट करने में धांधली हुई है। कमेटी ने आरोपी असिस्टेंट जनरल मैनेजर नितिन गर्ग की सस्पेंशन की सिफारिश कर दी।


वहीं विभाग की शिकायत पर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में एफसीआई केअसिस्टेंट जनरल मैनेजर नितिन गर्ग के अलावा राजीव कुमार, विकास गोयल और गमदूर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed