फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satish kenth, BJP councilor in chandigarh, Plot of widow grab case, not arrested, chandigarh

विधवा का प्लॉट हड़पने का केस दर्ज, बीजेपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं

Wed, 16 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Satish kenth, BJP councilor in chandigarh, Plot of widow grab case, not arrested, chandigarh
विधवा का प्लॉट हड़पने का केस दर्ज, बीजेपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं - फोटो : simbolic logo
महीनों की जांच के बाद बीजेपी पार्षद पर महिला की जमीन हड़पने का केस दर्ज हुआ था। लेकिन उसके बाद भी पार्षद तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं। हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में एक  विधवा महिला के प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में सेक्टर-31 पुलिस थाने में भाजपा पार्षद सतीश कैंथ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को पुलिस ने कैंथ को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का कहना है कि सतीश कैंथ को एफआईआर की कॉपी मुहैया कराई गई है। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। भाजपा पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ पर हल्लोमाजरा में बिमला देवी के पांच मरले के प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप है।
विज्ञापन


बिमला देवी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। बिमला देवी का बेटा अरुण गुप्ता बीच बीच में प्लॉट देखने के लिए आता रहता था। एक बार जब वह काफी लंबे समय के बाद आया तो उसके प्लॉट पर पूरा मकान बना था। सतीश कैंथ ने उस मकान पर दो मंजिला मकान बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि कैंथ ने धोखे से प्लॉट पर कब्जा कर मकान बना लिया। सतीश कैंथ की गिरफ्तारी को लेकर जब डीएसपी साउथ से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं की गई है। एफआईआर की कॉपी उन्हें थमाई गई है और जांच में सहयोग के लिए कहा है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।

बूथ घोटाले की जांच की मांग करेंगे : कैंथ
दूसरी तरफ बीजेपी पार्षद सतीष कैंथ का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने बताया कि उन्होंने मनीमाजरा की उप्पल हाउसिंग सोसायटी में 15 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण न होने का घोटाला उजागर किया है।

जिस कारण उन्हें अब साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि उप्पल हाउसिंग सोसायटी में कई अधिकारियों के फ्लैट हैं। बेशक उन पर केस दर्ज हो गया हो लेकिन वह 15 प्रतिशत फ्लैट न होने के मामले से पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं का नाम बूथ घोटाले की जांच में सामने आ चुके हैं। वह प्रशासन से एक बार फिर से बूथ घोटाले की जांच कराने की मांग करेंगे।

कोई भी कानून से ऊपर नहीं : टंडन
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। कानून ने कार्रवाई की है। कैंथ का यह निजी मामला है। कांग्रेस कार्यकाल में बूथ और रेल घोटाले हुए लेकिन उन्होंने तो दबाव डालकर मामले भी दर्ज नहीं होने दिए। उधर, मेयर अरुण सूद का कहना है कि सतीश कैंथ ने कुछ गलत नहीं किया है। उन पर मामला दर्ज नहीं होना चाहिए था। जांच में कैंथ अपना पक्ष रखेंगे।

कैंथ पर कार्रवाई क्यों नहीं की
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ पर केस दर्ज होने के बाद भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी ने सवाल उठाया है कि पार्टी की अनुशासन कमेटी ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। दलित रक्षा दल एवं भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि हर कार्यकर्ता जानना चाहता है कि अभी तक अनुशासन कमेटी ने कोई नोटिस क्यों नहीं जारी किया है।


चौधरी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उनकी खाद्य सामग्री बांटने को लेकर एक कार्यकर्ता के साथ कहासुनी हो गई थी। घटना के बाद उनका कार्यकर्ता के साथ समझौता भी हो गया था। लेकिन अनुशासन कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed