फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruthless Murder Of Retired teacher In Punjab's Jalandhar

जिसने बचाई बाप की जान, बेटे ने उसे ही 28 बार चाकू घोंपकर मार डाला, जानें वजह

Thu, 22 Aug 2019 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ruthless Murder Of Retired teacher In Punjab's Jalandhar
मृतक तरसेम लाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जालंधर के थाना कैंट और सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने मंगलवार रात हुए रिटायर्ड अध्यापक की हत्या का खुलासा कर आरोपी को काबू कर लिया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंगलवार रात रिटायर्ड टीचर तरसेम लाल अग्रवाल निवासी पंचशील एवेन्यू जालंधर कैंट की लाश मिलिट्री अस्पताल की पीछे सोफी पिंड को जाते कच्चे रास्ते पर मिली थी। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के 28 कट लगे थे। थाना कैंट में मृतक के भांजे मनीष बांसल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि मामले के खुलास के लिए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी कैंट रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर विमल कांत, एसीपी डिटेक्टिव कमलजीत सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की तो इनपुट मिला, जिसकी बिनाह पर पुलिस ने आरोपी सन्नी पुत्र तिलकराज निवासी मकान नंबर 21 मोहल्ला नंबर 4 कैंट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद

पुलिस ने घर से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मृतक का पर्स व नकदी, एक्टिवा की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात के समय पहनी हुई आरोपी की पैंट बरामद की है।

सन्नी ने बताया कि उसने पिता का इलाज कराने के लिए तरसेम लाल से दो लाख 80 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। सन्नी ने बताया कि पैसे न चुकाने पर ब्याज के साथ रकम अब पांच लाख तक पहुंच चुकी थी। उसने डेढ़ लाख रुपया तरसेम को दे दिया था। 

 इसे भी पढ़ें- पंजाब में विकराल हुई बाढ़ की स्थिति, हेलीकॉप्टर से पहुंच रही राहत सामग्री, 700 गांव प्रभावित

बकाया रकम वह चुका नहीं पा रहा था तो तय किया कि तरसेम लाल की वह हत्या कर कांटा ही निकाल देगा। योजना के मुताबिक, आरोपी ने बहाने से तरसेम लाल को सोफी पिंड के कच्चे रास्ते पर ले जाकर तेजधार चाकू से 28 वार कर कत्ल कर दिया।

पुलिस ने तरसेम लाल की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि उसकी बात सन्नी से लगातार हुई थी, जिससे पुलिस का शक सीधा सन्नी पर गया। पुलिस ने सन्नी को जब काबू किया तो वह टूट गया और हत्या की पूरी कहानी उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed