{"_id":"634db2479357ac5e503215e1","slug":"ruthless-murder-of-elderly-man-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल: रामलीला के मंच पर शराब पीने से रोका तो उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल: रामलीला के मंच पर शराब पीने से रोका तो उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल
Tue, 18 Oct 2022 01:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:34 AM IST
सार
एएसआई अजायब सिंह के मुताबिक पुलिस ने मृतक के भाई महेशपाल के बयान पर आरोपी सतीश कुमार निवासी जट्टां वाला चौंतरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सतिंदर पाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में जोड़ियां भट्ठियां इलाके में रविवार देर रात रामलीला की स्टेज पर शराब पी रहे व्यक्ति को रोकने पर एक बुजुर्ग का सुए मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस दौरान बचाव के लिए आगे आए एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी ने घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सतिंदर पाल (62) निवासी जोड़ियां भट्ठियां के तौर पर हुई है। जबकि घायल कर्णशेर सिंह अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मृतक सतिंदर पाल के भतीजे प्रतीक ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार व उसके ताया के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। रविवार देर रात करीब 10 बजे आरोपी सतीश कुमार जोड़ियां भट्ठियां इलाके में रामलीला के मंचन के लिए बने स्टेज पर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। उसके ताया सतिंदरपाल ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक समागम का स्टेज है, जहां शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सुनकर शराब के नशे में धुत्त सतीश कुमार तैश में आ गया और उसने सतिंदर पाल पर पास में ही रखे बर्फ तोड़ने वाले सुए को उठाकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है आरोपी ने सतिंदर पाल की जांघ पर सुए के 9 वार किए, जबकि एक वार उनकी छाती पर किया। इसी बीच कर्णशेर सिंह नाम का व्यक्ति सतिंदर पाल के बचाव में आगे आया तो आरोपी ने उनकी जांघ पर भी सुए से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी बीच शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। तुरंत दोनों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां सतिंदर पाल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई अजायब सिंह के मुताबिक पुलिस ने मृतक के भाई महेशपाल के बयान पर आरोपी सतीश कुमार निवासी जट्टां वाला चौंतरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।