फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor_disputes_farmer_killed

मामूली सा झगड़ा हुआ और जान से मार दिया

Mon, 25 Nov 2013 10:22 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Nov 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
minor_disputes_farmer_killed
नजदीकी गांव चिल्ला में दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रंग ले लिया। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सोहना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में परचा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


गांव चिल्ला निवासी जुझार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव के ही मेजर सिंह, करनैल सिंह एवं गुरुविंदर सिंह का शनिवार रात उसके साथ विवाद हो गया था।
विज्ञापन


उसके पिता रुल्दा सिंह ने बीच-बचाव कर उन्हें समझाने की कोशिश की, तभी आरोपियों ने रुल्दा सिंह को धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिरे और उनका सिर एक पत्थर से टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, आरोपी मेजर सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तभी जुझार सिंह एवं रुल्दा सिंह उससे झगड़ने लगे।


इसी दौरान रुल्दा सिंह को हार्टअटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। थाना सोहना पुलिस ने रविवार को मेजर सिंह, करनैल सिंह एवं गुरुविंदर सिंह के खिलाफ परचा दर्ज मेजर सिंह और करनैल को गिरफ्तार लिया है। गुरुविंदर सिंह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed