फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ropar police arrested gangster Manna

पंजाबः रोपड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर मन्ना, दो पिस्तौल और कारतूस भी बरामद

Tue, 02 Apr 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ropar police arrested gangster Manna
पुलिस गिरफ्त में गैंगस्टर मन्ना - फोटो : अमर उजाला

रोपड़ जिला पुलिस ने सोमवार को सिकंदर सांसी गैंग के गैंगस्टर मनदीप उर्फ मन्ना को धर दबोचा। गैंगस्टर मन्ना की जग्गू गैंग के साथ दुशमनी है और यह जग्गू बवालपुरिया को मारने के लिए रेकी कर रहा था। पुलिस द्वारा गैंगस्टर मन्ना से दो पिस्तौल 32 बोर और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सिकंदर सांसी गैंग के आठ गुर्गे राज्य की अलग-अलग जेलों में बंद हैं जबकि मन्ना पुलिस की पकड़ से बाहर था। उन्होंने बताया कि मन्ना रोपड़ जेल में बंद अपने कट्टर विरोधी जग्गू की अदालत की तारीखों के दौरान हत्या करने की योजना बना रहा था। गैंगस्टर मन्ना तरनतारन से संबंधित है और इससे पहले भी फरीदकोट और तरनतारन में हत्या और हथियार एक्ट के 4 मुकदमों में पकड़ा जा चुका था।
विज्ञापन


सांसी गैंग अमृतसर क्षेत्र के जग्गू बवालपुरिया ग्रुप का कट्टर विरोधी हैं। सांसी गैंग अमृतसर, तरनतारन और अजनाला में सक्रिय रहा है। मन्ना को चार साल पहले लांबा पट्टी द्वारा तीन बार गोलियां मारी गई थी। बाद में दविंदर बंबीहा ने लांबा पट्टी को मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गैंगस्टर मन्ना को कार चलाना नहीं आता। इसलिए वह बाइक पर ही रेकी करने आता था। वह तीन चार महीने से इस क्षेत्र में रेकी कर रहा था। पुलिस ने मन्ना को चमकौर साहिब के नजदीक ढोलरां के पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed