{"_id":"59745e3d4f1c1bbf7c8b46f9","slug":"rohtak-school-teacher-beaten-student-badly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी वजह और टीचर ने छात्र को इतना पीटा कि वो अस्पताल पहुंच गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली सी वजह और टीचर ने छात्र को इतना पीटा कि वो अस्पताल पहुंच गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
student beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी वजह और टीचर ने छात्र को इतना पीटा कि वो अस्पताल पहुंच गया। वहीं बच्चे की हालत ऐसी है, देखकर मां बाप बदहवास हैं। घटना हरियाणा के रोहतक की है। महम में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सुंदर मेहंदी नहीं रचाने पर शिक्षक ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से पीट दिया। बेहोश होकर छात्र शीशे के गेट पर गिर गया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई।
छात्र के हाथ में 16 टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और छात्र को नागरिक अस्पताल लेकर गए। छात्र का उपचार कराने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्र सुनील ने बताया कि शनिवार को स्कूल में आयोजित मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भाग लिया था। शिक्षक भूपेंद्र की मेहंदी चेक करने की ड्यूटी लगी थी। उन्होंने मेरी मेहंदी चेक की तो उन्हें पसंद नहीं आई।

डंडे से पीटा, पिता को धमकाया
student beaten
छात्र ने बताया कि उसके बाद उन्होंने मुझे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आह निकलने पर वह और तैश में आ गए और बेरहमी से पीटने लगे। पिटाई के कारण मैं बेहोश होकर गिरा तो हाथ कांच के गेट से टकरा गया। इससे हाथ में चोट आ गई। सुनील के पिता सुभाष ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल जाकर शिक्षक से इस संबंध में बात कि तो शिक्षक ने कहा कि हम छात्र का न तो इलाज कराएंगे न कहीं लेकर जाएंगे।
तुम्हें जहां ले जाना है ले जाओ और जो कार्रवाई करनी है कर लो। मामले में कई बार स्कूल की प्रिंसिपल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। महम थाना प्रभारी उमेद सिंह का कहना है कि शिक्षक की पिटाई से छात्र घायल हुआ है। छात्र के बयान पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।