{"_id":"02b0905fd6daaeda9a20e40967e83537","slug":"robbery-of-2-lakhs-with-businessman-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने होजरी व्यापारी से 1.65 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने होजरी व्यापारी से 1.65 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 04 Oct 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट से कलेक्शन कर घर जा रहे होजरी व्यापारी को लोधी क्लब के पास शनिवार की देर रात लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने तेजधार हथियार हमलाकर 1.65 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में हुए इस लूटकांड में व्यापारी के विरोध करने पर लुटेरों उसकी बाजू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर घायल व्यापारी को निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत संभी डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। थाना शहीद भगत सिंह नगर पुलिस केस दर्ज कर लुटेरोें का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
व्यापारी मनीष ने पुलि को बताया कि उसकी न्यू माधोपुरी में होजरी फैक्टरी है। रोजाना की तरह वह फैक्टरी बंद कर रास्ते से पैसे क्लेक्शन करते हुए घर जाता है। शनिवार की रात को भी वह पैसे क्रलेक्शन करने के शहीद भगत सिंह नगर स्थित घर जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में लोधी क्लब के पास बने अंडरपार्थ के नजदीक पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार मार कर उसे घायल कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया और लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी डिग्गी में पड़े पैसे लूट लिए और उसकी जेब में पड़ा मोबाइल फोन निकालने लगे तो उसने लुटेरों का विरोध किया।
इस पर एक लुटेरे ने उसकी बाजू पर तेजधार हथियार मार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने कहा कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।