फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 17.45lakhs with man in pathankot

लुटेरों ने नशीले स्प्रे से बेहोश कर 17.45 लाख लूटे

Sun, 22 Nov 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sun, 22 Nov 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
robbery of 17.45lakhs with man in pathankot

बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे ने एक्टिवा सवार सरपंच के पति को नशीले स्प्रे से बेहोश करने के बाद 17.45 लाख रुपये लूट लिए। वारदात पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल के समीप शनिवार दोपहर की है। थाना बेगोवाल की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बेगोवाल के निजी अस्पताल में दाखिल गांव नडाला की सरपंच अमरजीत कौर के पति बख्शीश सिंह ने बताया कि उसने गांव दोलोवाल के एनआरआई करनैल सिंह की 100 एकड़ खेतिहर भूमि ठेके पर ले रखी है। एनआरआई करनैल सिंह जर्मन में रहता है।
विज्ञापन


उसके ठेके की 17 लाख रुपये की रकम वह शनिवार की दोपहर को बेगोवाल के एक बैंक में उसके खाते जमा करवाने के लिए एक्टिवा से जा रहा था।

रकम एक्टिवा की डिग्गी में रखी थी। एक अन्य व्यक्ति की अदायगी के लिए 45 हजार रुपये अलग से भी रखे थे। जब वह नडाला से बेगोवाल की ओर रवाना हुआ तो थोड़ी दूरी पर एक बाइक पर सवार दो लड़के मुंह बांधे हुए खड़े थे और एक युवक सड़क के किनारे खड़ा था, जिसने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने एक्टिवा धीमी कर दी। इतने में उसने नशीला स्प्रे कर दिया। इससे वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। लुटेरे 17.45 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह, एसएचओ बेगोवाल इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी लखबीर सिंह के अनुसार पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह का कहना है कि लूट की कहानी संदिग्ध लग रही है। टेक्निकल एक्सपर्ट टीम गठित करके जांच के लिए लगा दी गई है। दो दिन में पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। पीड़ित से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed