{"_id":"56f64c1e4f1c1b4918f14d2c","slug":"robbery-loot-crime-tourist-robbery-bhiwani-robbery-haryana-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर जा रहे विदेशियों का सामान चुराया, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर जा रहे विदेशियों का सामान चुराया, पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से अमृतसर जा रहे दो जर्मन सैलानियों का सामान भिवानी के पास चुरा लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड से चोर को दबोच लिया। शुक्रवार को विदेशियों को उनका सामान लौटा दिया गया। चोर राजस्थान का रहने वाला है। मामला 23 मार्च की रात का है। जर्मनी वासी ली शूमाकर व टिम जयपुर से अमृतसर जा रहे थे। वे अमृतसर में स्वर्ण मंदिर देखने जा रहे थे। मानहेरू और भिवानी के बीच में उनका सामान चोरी कर लिया गया।
उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी चौकी में की। दोनों ने बताया कि उनके सामान के दो बैग, एक कैमरा, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड आदि सामान चोरी कर लिया गया। 23 की रात को चली ट्रेन 24 की सुबह पहुंची और उस दिन फाग था। ऐसे में बसें नहीं चल रही थी। जीआरपी चौकी पुलिस ने दोनों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में गश्त की और फिर बस स्टैंड पहुंचे। जहां एक युवक उनका सामान लिए हुए था। दोनों ने अपना सामान पहचान लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया और सामान बरामद कर लिया। शुक्रवार को दोनों विदेशियों को उनका सामान लौटा दिया गया। दोनों ने बताया कि वे जर्मन के रहने वाले हैं और कर्नाटक में एफएसएल इंडिया एनजीओ में वालंटियर हैं। यहां वे नेत्रहीन व निशक्त बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी सीखाते हैं। दोनों ने जीआरपी चौकी पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि चोर चोरी के बाद बस से भागने की तैयारी में था। मगर उस दिन बसें नहीं चल रही थी और चोर किसी अन्य वाहन के इंतजार में था। पकड़े गए चोर की पहचान राजस्थान के श्रीमहाबीर गांव करौली वासी देवेंद्र के रूप में हुई। देवेंद्र पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।