फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Punjab University Complex

सिर्फ ढाई घंटे में उड़ा ले गए लाखों के जेवर

Tue, 18 Feb 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Punjab University Complex
सेक्टर-14 स्थित पीयू कांप्लेक्स में चोरों ने ढाई घंटे में एक घर से सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान उड़ा दिया। पुलिस ने घर के मालिक दुर्गेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयू कांपलेक्स के मकान नंबर ई-1/22 में रहने वाले दुर्गेश कुमार सोमवार शाम को इस्कॉन मंदिर गए थे। रात में करीब नौ बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन


अंदर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से एक सोने का कड़ा, चेन, चांदी की पंजेब, कान की बालियों के दो सेट और दो मंगलसूत्र गायब थे। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चोरों ने सेक्टर-22 डी के मकान नंबर-3114 के बाहर खड़ी हरकीरत सिंह की कार के चारों टायर चोरी कर लिए। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed