फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in mohali house

बंद घर में चोरों की सेंध, नकदी और डॉलर पर हाथ साफ

Mon, 16 Nov 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 Nov 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
robbery in mohali house

मोहाली में सेक्टर-68 में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी सेक्टर में लगातार दूसरी चोरी का मामला सामने आया है। करीब दस दिन पहले इस सेक्टर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया था, एक बार फिर से एक और घर को अपना निशाना बनाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम देकर लाखों का सामान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-68 के मकान नंबर 1100 में चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से लाखों की नगदी, डालर और सोने के गहनों पर अपना हाथ साफ किया है। मकान मालिक सरबप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर में माथा टेकने गए हुए थे, जब रविवार को सुबह वह घर आए तो देखा की मुख्य दरवाजा टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सरबप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कमाई से दसवां हिस्सा निकाल कर रखते थे, चोर उसे भी ले गए। इसके अलावा घर में अलमारी के अंदर करीब दो लाख रुपये की नगदी पड़ी थी, वह भी ले गए। साथ ही सोने के दो सिक्के और 200 के करीब ऑस्ट्रेलियन डॉलर गायब हैं जो उनकी बहन ने ऑस्ट्रेलिया से भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर थाना फेज-8 से पुलिस की टीम के अलावा एसपी सिटी आशीष कपूर और डीएसपी सिटी 2 नवरीत सिंह भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

सीसीटीवी कैमरे से हो सकती है चोरों की पहचान
सेक्टर-68 के मकान नंबर 1100 जहां पर चोरी हुई है, उसके आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर पुलिस गंभीरता से जांच करे तो उसे चोरों का कोई सुराग मिल सकता है। कुछ दिन पहले जब इसी सेक्टर में एक बिजनेस मैन के घर में चोरी हुई थी तो पड़ोसी के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुुआ था जिसकी अब तक पुलिस ने जांच नहीं की है, अगर जांच की होती तो शायद चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए होते।    

कार्रवाई न होने से लोगों में रोष
सेक्टर-68 के मकान नंबर 1100 में हुई चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अशीष कपूर जब जांच कर रहे थे तो बिजनेस मैन सुरिंदर गिल भी मौके पर पहुंचे।

गिल ने इस दौरान एसपी सिटी से पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब उनके घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी तो उसी दिन उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा था कि उनके साथ वाले घर में सीसीटीवी कैमरे की जांच कर लें ताकि चोरों का पता चल सके। साथ ही चोर उसके घर से एक मोबाइल फोन भी चुरा ले गए थे, जिसमें सिमकार्ड भी था।


इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस ने न तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और न ही उनसे सिम कार्ड व मोबाइल का नंबर मांगा। अगर पुलिस थोड़ी मेहनत करती तो मोबाइल को ट्रेसिंग में लगाकर चोरों तक पहुंचा जा सकता था। जो पुलिस ने नहीं किया, इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में ढीला रवैया अपना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed