{"_id":"04dd9c3f0d0cf66e3408c926d8d6bec0","slug":"robbery-in-mahavir-chakra-awardi-late-captain-house-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन के घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महावीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन के घर में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-11 स्थित शहीद कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी के घर पर आठ साल बाद एक बार फिर चोरी की घटना हुई है। चोर घर से कीमती सामान और कैश ले गए। हालांकि इस बार कैप्टन को मिला महावीर चक्र चोरी होने से बच गया। क्योंकि शहीद के परिवार वालों ने उसे लॉकर में रखा हुआ था।
विज्ञापन
शहीद के परिवार वालों ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल टीपीएस सिंह ने बताया कि वे किसी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घटना शनिवार रात की है। चोर ने लोहे के हथोड़े व कटर से ताले काटे।
विज्ञापन
इसके बाद वह घर में दाखिल हुए। इस दौरान चोर घर से कीमती सामान, कैश और अन्य चीजे चुराने में ले गए हैं। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत इस बारे में थाना फेज-11 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिक्रयोग है कि उक्त इलाके में कई घरों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। अभी तक गिरोह के एक भी मेंबर को काबू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
2006 में चोरी हो हुआ था महावीर चक्र, दिल्ली में मिला था
रिटायर्ड कर्नल टीपी सिंह ने बताया कि उनका बेटा 12 बिहार आर्डिनेस कोर में था। नौ नवंबर 1999 अद्वितीय शौर्य दिखाते हुए वह शहीद हो गया था।
इस दौरान अतुलनीय साहस के लिए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया था, लेकिन 2006 में जब वह दिल्ली में किसी शादी में शामिल होने के लिए गए। इस दौरान चोर उनके घर में दाखिल हुए थे।
साथ ही कीमती सामान चोरी करके ले गए थे। इसके अलावा ड्राइंग रूम में रखा महावीर चक्र व पिस्तोल भी ले गए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
12 अगस्त 2012 को अचानक उन्हें एक पार्सल मिला। जिसमें उनके बेटे का खोया हुआ महावीर चक्र था। यह पार्सल उन्हें यूनाइटेड सर्विस ऑफ इंडिया के एडिटर ने भेजा था। इसमें उन्हें एक पत्र लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि यह पल उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला था।