7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लाखों की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र सत्रह मिनट में सात बेखौफ बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात रेवाड़ी में हुई। बदमाशों ने घटना को दुकान का शटर उखाड़कर अंजाम दिया।
पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिल गई हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना बुधवार अलसुबह 3:28 से 3:45 के बीच की है।
शहर के मोहल्ला खासापुरा निवासी तिलकराज गांधी की सर्कुलर रोड स्थित झज्जर चौक के पास श्रीगणेश इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। वह रोजमर्रा की तरह मंगलवार रात दुकान बढ़ाकर घर चले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा है। तिलकराज सिटी थाना पुलिस को सूचना देकर दुकान पर पहुंचे। दुकान में दाखिल हुए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और अंदर से 11 एलईडी चोरी हैं।
इस बीच करीब आठ बजे सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ बदमाशों के चेहरे ढके थे, जबकि और कुछ के चेहरे साफ दिख रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आए सात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि दो बदमाश सुबह 03:28 मिनट पर दुकान के सामने पहुंचे और इसके बाद कुछ सेकेंड में ही तीन और साथी आ गए। कुल सात बदमाशों ने जैक से शटर उखाड़ा और दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने करीब 3 लाख रुपये कीमत की 11 एलईडी उतार ली। एलईडी उठाने और निकालने के दौरान सीसीटीवी की केबल वायर 3:42 पर निकल गई, जिसके बाद दुकान में लगे चारों सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए और आगे की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी।
खुले पैसे भी नहीं छोड़े गल्ले में
चोरों की बेफिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाखों के माल पर हाथ साफ करने के बाद चोरों की नजर गल्ले पर भी थी। दुकान के मालिक के मुताबिक गल्ले से दिन में आने वाला कैश रात को ही ले जाते हैं। केवल खुले कुछ सौ रुपये ही छोड़ते हैं। चोर उन पैसों को भी निकाल कर ले गए हैं।
दुकान में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सड़क पार स्थित बैंक से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश की गई, जिससे चोर किस वाहन से आए थे, उसका पता लगाया जा सके। हालांकि बैंक के मुख्य द्वार पर लगा सीसीटीवी सिर्फ बैंक की सीढ़ियों तक ही दिखा रहा था, जिससे चोरों के वाहनों का पता नहीं चल सका।
जल्द ही होगी गिरफ्तारी
एएसआई नरेश कुमार, जांचकर्ता, गोकल गेट चौकी ने बताया कि कुछ बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में सामने आए हैं। हालांकि तस्वीर बहुत साफ नहीं है, लेकिन हुलिए के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को दबोचकर चोरी किया हुआ माल बरामद किया जाएगा।
घटना की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-