फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in chandigarh house

घर के बाहर जागरण चल रहा था, चोर ले उड़े गहने

Sun, 10 Jan 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
robbery in chandigarh house

घर में जागरण चल रहा था, परिवार वाले वहां व्यस्त थे। पीछे से चोर घर से लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर गए। पीड़ितों को वही मोहल्ले के लड़कों पर चोरी करने का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मनीमाजरा के ठाकुर द्वारा इलाके मे मकान नंबर 759/13 में लाखों के सोने-चांदी के जेवर और करीब 60 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित परिवारवालों के अनुसार शनिवार को घर में जागरण का आयोजन किया गया था। घर के बाहर ही जागरण चल रहा था। परिवार के सभी लोग जागरण में बैठे थे।
विज्ञापन


तभी रात को करीब 2 बजे उनके घर में आये रिश्तेदार किसी काम से घर के भीतर गऐ। भीतर से उन्होंने तीन चार लड़कों को भागते देखा। ये सभी लड़के घर की पहली मंजिल पर थे। जिसके बाद उन्होंने बाकी परिजनों को घर में संदिग्ध लोगों के घुसने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने जब घर के अंदर जा कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से गहने चोरी थे। मकान मालकिन निशा ने बताया कि घर से करीब 3 लाख रुपये के सोने चांदी गहने चोरी हुए हैं और 60 हजार रुपये नगद चोरी गए हैं।

निशा ने बताया कि घर से सोने का मांग टीका, दो तोले सोने का हार, सोने की अंगूठियां, लगभग 1.70 लाख रुपये की कीमत वाला एक सोने के गहने का  पूरा सेट, चांदी की पायलें चोरी हुई हैं। परिजनों ने चोरी का आरोप वहीं पर रहने वाले जसविंदर उर्फ बिल्ला और उसके साथियों पर लगाया है।

पीड़ितों का कहना है कि जब लड़के  घर से भागे तो उनमें उन्होंने जसविंदर को पहचान लिया था। जसविंदर रात को जागरण में भी बैठा हुआ था उसको पता था कि घर के अंदर कोई सदस्य नहीं है।


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस लड़के पर शक जताया था उसकों भी हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed