{"_id":"c6deee16847e7f6c28360372e57ba484","slug":"robbery-in-chandigarh-girls-pg-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PG गर्ल्स के कमरों से उड़ा दिया लैपटॉप, मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PG गर्ल्स के कमरों से उड़ा दिया लैपटॉप, मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पीजी में रह रही लड़कियों के कमरों में चोरी का मामला सामने आया है। नगदी, लैपटॉप और मोबाइल पर हाथ गायब है। घटना सेक्टर 21 की है।
विज्ञापन
पीड़िता बेअंत कौर ने पुलिस में शिकायत दी कि वीरवार को जब वह अपने सहेलियों के साथ सेक्टर 34 गुरुद्वारे में माथा टेकने गई थी। उसी दौरान उसके कमरे से किसी ने एक मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार वह सुबह 11.30 बजे गुरुद्वारे गई थी। वहां से वह करीब एक बजे वापस कमरे में पहुंची। कमरे की हालत देख कर उसके होश उड़ गए। कमरे में उसका सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
कमरे से लैपटॉप और मोबाइल चोरी था। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर चोरी की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य मामले में मौलीजागरां के मकान नंबर 3482 में 45 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित सोनू ने पुलिस में शिकायत दी कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
कंपनी का पैसा करीब 45 हजार रुपये उसने एक छोटे बैग में डाला और उस बैग को एक बड़े बैग में रखकर घर गया। करीब 10 मिनट के लिए वो बाथरूम में गया।
जब वापस आया तो उसका बैग खुला था। सोनू ने बैग चेक किया तो 45 हजार रुपये गायब थे। सोनू ने शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।