भाजपा नेता की पत्नी को बंधक बनाकर लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-4 में सोमवार को दिन दहाडे़ दो नकाबपोश लुटेरों ने बीजेपी के सीनियर नेता के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने घर में घुसते ही नेता की पत्नी के हाथ पर चाकू से हमला किया।
महिला से नगदी लेकर उसे स्टोर में बंद कर भाग गए। करीब 25 मिनट बाद जब उनका ड्राइवर घर पहुंचा, तो उसने महिला को स्टोर से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी-1 आशीष कपूर की अगुवाई में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, घटना फेज-4 के मकान नंबर 955 में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हुई। घटना के समय पुडा के पूर्व इंजीनियर एवं बीजेपी के जिला महासचिव हरचरण सिंह सैनी घर में नहीं थे। वहीं, उनका ड्राइवर दवा लेने के लिए मार्केट गया हुआ था। हरचरण सिंह की पत्नी नरिंदर कौर घर पर अकेली थीं।
इस दौरान मकान के पिछले हिस्से में बनी गैरेज के रास्ते से दो नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे। नरिंदर कौर के मुताबिक, लुटेरों के हाथ में चाकू थे। उन्होंने चाकू से उनके हाथ पर वार किया। साथ ही घर में रखी नगदी उनके हवाले करने के लिए कहा। नगदी देते ही लुटेरों ने उन्हें स्टोर में बंद कर दिया और वहां से वह भाग गए।
दरवाजे का शीशा तोड़कर शोर मचाया
नरिंदर कौर ने स्टोर के दरवाजे का शीशा तोड़कर शोर मचाया। इसी बीच उनका ड्राइवर भी घर पहुंच गया। ड्राइवर ने उन्हें स्टोर से निकाला। घटना की सूचना पर डीएसी सिटी-1 आलम विजय सिंह, थाना फेज-1 के एसएचओ सुखविंदर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
क्लीन शेव थे लुटेरे
महिला ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने आए युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। उन्होंने नगदी के अलावा कोई चीज नहीं उठाई। पैसे लेने के बाद एक युवक ने अपना चेहरे से कवर हटाया था। वह क्लीन शेव था।
कई राजनीतिक लोग रहते हैं इलाके में
जिस घर में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह काफी प्राइम है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव लखविंदर कौर गरचा समेत कई अधिकारियों के घर इस इलाके में हैं। लोगों के मुताबिक इससे पहले उनके इलाके में कभी ऐसी घटना नहीं हुई है।
आशीष कपूर, एसपी सिटी-1 के अनुसार यह बहुत गंभीर मामला है। महिला के बयान ले लिए गए हैं। जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे।