फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery at udhampur to new delhi special ac train

चलती ट्रेन पर लुटेरों का धावा, बोगियों में लूटपाट

Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
robbery at udhampur to new delhi special ac train

ऊधमपुर से नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन में साढ़े तीन बजे लुटेरों ने धावा बोलकर बॉगियों में लूटपाट की। लूट की यह घटना घटना शाहाबाद और डोडाखेड़ी के बीच हुई। हथियारों से लैस लुटेरों ने तीन बोगियों में लूट का प्रयास किया।

विज्ञापन


ट्रेन मुसाफिरों की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने इस संदर्भ एक एफआईआर दर्ज की है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने ट्रेन की चेन को दो बार खींचा और इसके बाद जैसे ट्रेन डोडाखेड़ी के निकट रुकी और गार्ड नीचे उतरा, लुटेरों ने गार्ड पर पथराव कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर रोकी गई। हालांकि कुरुक्षेत्र में उक्त ट्रेन का ठहराव नहीं होता, लेकिन वारदात की सूचना देने और एफआईआर दर्ज कराने के लिए ट्रेन को करीब आधे घंटे तक कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। घटना से रेलवे पुलिस भी सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बीती रात हुई लूट के संदर्भ में मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को दिनभर अलग-अलग टीमों को इस वारदात का सुराग लगाने के लिए दौड़ाए रखा।

बता दें कि इस समय राजकीय रेलवे पुलिस में पुलिस अधीक्षक का पद रिक्त है और उनके स्थान पर शुक्रवार को रेलवे पुलिस के उप अधीक्षक सुरेश कौशिक, जीआरपी अपराध शाखा की टीम के इंस्पेक्टर और थाना कुरुक्षेत्र जीआरपी के एसएचओ सुरेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

अधिकारी की पत्नी से 5 लाख की ज्वेलरी लूट ली

robbery at udhampur to new delhi special ac train

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब लुटेरों ने ट्रेन में सवार गृह मंत्रालय में अधिकारी की पत्नी वनिका गुप्ता के बैग में रखे पांच लाख से अधिक के गहनों पर बड़ा हाथ मारा। लुटेरों ने अन्य दो तीन यात्रियों से भी लूटपाट का प्रयास किया।

इसी ट्रेन में सवार यात्री राजेंद्र सिंह के मुताबिक वह ट्रेन की बोगी नंबर बी-3 में वनिका गुप्ता की सीट के ठीक सामने बैठा था। उसने लुटेरों का पीछा भी करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने और भी यात्रियों का सामान छीना था। गृह मंत्रालय के अधिकारी की पत्नी वनिका गुप्ता से लुटेरों ने 5 लाख की ज्वेलरी लूट ली।

गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक की पत्नी वनिका गुप्ता विवाह समारोह के बाद ऊधमपुर से नई दिल्ली लौट रही थी।  इसके बाद कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक अमित शर्मा की पत्नी वनिका गुप्ता वासी किद्वई नगर, निकट एम्स नई दिल्ली की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया।

कुरुक्षेत्र रेलवे थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि लुटेरों की आयु करीब 25 से 26 वर्ष रही होगी। बताया जा रहा है कि इन लुटेरों के पास चाकू व अन्य हथियार भी थे।

पूरी प्लानिंग से ट्रेन में घुसे थे लुटेरे

robbery at udhampur to new delhi special ac train

आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने अमर उजाला को बताया कि जिस ट्रेन में लूट की वारदात हुई, उस समय उस ट्रेन में कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। उक्त अधिकारी ने बड़ी साफगोई से कहा कि इस गार्ड में राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ के किसी जवान के न होने की शिकायत लूट की वारदात की शिकार हुई वनिका गुप्ता ने स्वयं लिखित में की है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक कोच कंडक्टर और अटेंडेंड अगर चाहते तो लूट की वारदात को शटर बंद करके बचा सकते थे। उन्होंने बताया कि अमूमन लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरे दो डिब्बों के बीच में बने जोड़ को उठाकर भीतर घुसते हैं।

अगर दोनों डिब्बों का शटर बंद हो तो कोई भी भीतर घुस नहीं सकता। ये मामले पहले भी सुरक्षा के प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए उठ चुके हैं। डिब्बों के बीच में जहां जोड़ हैं, वहां कोई ऐसी व्यवस्था हो, जिससे लुटेरे इसे उठाकर डिब्बों में ना घुस सकें।
 
ट्रेन में ही लूट की वारदात के हालात देखकर प्रतीत होता है कि जैसे लुटेरों को ये ज्ञात था कि डिब्बों में सुरक्षा गार्ड नहीं है। पता चला है कि लुटेरे चेकिंग के अंदाज में ट्रेन के डिब्बों चहल-कदमी कर रहे थे। वहीं इसी ट्रेन में सवार राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों का पीछा किया था, लेकिन लुटेरों ने गेट बंद करवाकर नीचे उतरे और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।

इसी ट्रेन में सवार ट्रेन मुसाफिर राजेश गुप्ता ने बताया कि रात्रि लगभग ढाई बजे दो युवक जिन्होंने सफेद और काली कैप पहनी हुई थी, वे डिब्बे में आए थे। इनके हाथ में चेकिंग स्टाइल में टार्च थी,जैसे वो डिब्बों की जांच कर रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed