फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbers Robbed Music Systems of 11 Cars

सावधान, कारों के म्यूजिक सिस्टम पर है अब चोरों की नजर

Sat, 29 Mar 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sat, 29 Mar 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Robbers Robbed Music Systems of 11 Cars
चोरों ने एक साथ 11 कारों के शीशे तोड़ उसमें से सामान चोरी कर लिया। घटना मनीमाजरा थाने की दीवार के साथ लगते बैंक कालोनी के मैदान में हुई। यहां खड़ी सात कारों के शीशे तोड़ कर चोर उनमें से म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान ले उड़े।
विज्ञापन


यहीं नहीं इसके अलावा चोरों ने कुछ ही दूरी पर पिपली वाला टाउन की मेन सड़क पर बने गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ी चार अन्य कारों के भी शीशे तोड़कर उनमें से भी म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने सभी कारों के शीशों को पत्थर मार कर तोड़ा।
विज्ञापन


बैंक कालोनी में शिवालिक गार्डन के सामने खाली जगह पर खड़ी इंडिका, दो मारुति और एक होंडा ब्रायो से चोरी की। बैंक कालोनी में रहने वाले कार मालिकों राजवीर सिंह, मोहम्मद नसीम, विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने रात को कार ठीक ठाक खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब राजवीर सिंह कार लेने के लिए आए तो देखा कि उनकी कार के आस-पास की सात कारों के शीशे टूटे हुए हैं। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना कि उनके पास किसी भी कार के मालिक ने शिकायत नहीं दी है। उनका मनाना है कि यह काम इलाके के ही युवकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed