{"_id":"0b473a0b347d252200bf0f2b61f6869b","slug":"robbers-rob-1-5-lakh-from-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 3 नकाबपोशों ने लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 3 नकाबपोशों ने लूटे डेढ़ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में पैसे जमा कराने आई एक महिला से तीन नकाबपोश लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और उसकी एक्टिवा समेत फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लूट की शिकार महिला सुषमा ने बताया कि वह परिवार के साथ खरड़ में रहती हैं। सेक्टर-41 में उसके पति की वेरका की बूथ है। बूथ का ट्रांजेक्शन रोजाना दोपहर के बाद सेक्टर-38 स्थित एक्सिस बैंक में जमा किया जाता है। उसने बताया कि वह हमेशा पति के साथ कार में आती थीं, लेकिन शुक्रवार को वह किसी कारण अकेली पैसे जमा करने आ गई थीं।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक जैसे ही वह बैंक के सामने वाली रोड पर पहुंची, उसके पीछे से तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी चुन्नी खींच दी और वह संतुलन खोकर गिर गई और लुटेरे उसका एक्टिवा लेकर भाग गए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसकी एक्टिवा की डिक्की में 1.5 लाख रुपये, चेकबुक और उसका मोबाइल रखा हुआ था। इस वारदात की सूचना पहले पति को दी और बाद में पुलिस को।
पुलिस ने महिला की एक्टिवा सेक्टर-25 स्थित पीयू के हास्टल के गेट से करीब 100 मीटर दूर चितकारा स्कूल की और से बरामद कर लिया है। मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।