फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbed bike from man at sector 25-28

सेक्टर 25-38 चौक पर बदमाश स्कूटर छीनकर फरार

Thu, 07 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
robbed bike from man at sector 25-28
robbery - फोटो : demo pic

चंडीगढ़। देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे युवक से चार बदमाश उसकी एक्टिवा स्कूटर लूटकर फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 25 निवासी सुरिंदर कुमार रात को करीब 1 बजे घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह सेक्टर 25-38 चौक पर पहुंचा। तभी चार लड़के  उसके सामने आ गए। इसके बाद उसे स्कूटर रोकना पड़ा। स्कूटर रुकते ही बदमाशों ने उसे जबरन स्कूटर से नीचे ढकेलकर स्कूटर लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उससे स्कूटर छीना और उसमें उसका मोबाइल भी रखा था। स्कूटर छीनकर जब वह भागे तो उसने कुछ दूर तक उनका पीछा किया। कुछ दूर भागने के बाद उसे पीसीआर खड़ी दिखी। उसने पीसीआर कर्मियों को वारदात के बारे में बताया। पीसीआर के कर्मियों ने कंट्रोल रूम में मैसेज फ्लैश करवाया और एरिया की नाकेबंदी कराई। लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद मौके पर सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी बलबीर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरिंदर ने बताया कि उन लड़कों को वह नहीं जानता है। लूट के वक्त किसी ने भी मुंह नहीं ढके थे। पीड़ित का कहना है कि अगर वह सामने आ जाएं तो वह पहचान लेगा। जांच अधिकारी बलबीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed