फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways bus accident in karnal

हरियाणाः करनाल में रोडवेज की बस पलटी, 2 लोगों की मौत, 63 से अधिक घायल

Sat, 13 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Updated Sat, 13 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus accident in karnal
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज

करनाल के कुंजपुरा रोड पर मुगल माजरा टी प्वाइंट पर सामने एक बाइक सवार को बचाने में रोडवेज की बस पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 63 से ज्यादा सवारियां घायल हैं। घायलों को आनन फानन में मेडिकल कालेज और अस्पताल पहुंचाया गया। इस कार्य के लिए करीब दस एंबुलेंस लगी रही। एक साथ इतने घायल आने पर डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, हादसे कारण सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


बता दें शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के पुराने बस स्टैंड से करनाल से गढ़ी बीरबल की सरकारी बस चली। बस में अंदर पांव रखने की जगह नहीं थी तो आईटीआई सहित अन्य विद्यार्थी और सवारी बस की छत पर भी बैठी थी। करीब छह बजे बस कुंजपुरा रोड पर मुगल माजरा टी प्वाइंट पर पहुंची तो मुगल माजरा की तरफ से बाइक पर घास की गठड़ी रखकर एक किसान अचानक बस के सामने आ गया और इसी दौरान सामने से भी एक बाइक सवार आ गया

विज्ञापन

Roadways bus accident in karnal
घायलों का हाल लेते राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज

 बस की गति तेज होने के कारण बस ड्राइवर घीड़ निवासी नरेश ने खेतों की ओर कट मारा तो बस एक पेड़ से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की पूरी छत के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घीड़ निवासी ड्राइवर 54 वर्षीय श्याममुरारी और निर्मला गढ़बीरबल निवासी की मौत हो गई है, जबकि आसपास के गांवों के करीब 63 यात्री घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कालेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ यात्रियों को निजी अस्पताल में भी दाखिल कराया गया है। 

मंत्री पहुंचे हाल चाल जानने
घायलों को देखने के लिए इंद्री विधायक और राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज घटना स्थल पर पहुंचे और फिर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी घायलों की स्थिति जानी। इस दौरान एसपी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed