{"_id":"51561ce352c952d854dfbb9a1646b666","slug":"road-rage-in-chandigarh-vehicle-driver-beaten-by-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्न बजाया तो ईंट मार फोड़ दिया सिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्न बजाया तो ईंट मार फोड़ दिया सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनास बाजार में रास्ता न मिलने पर एक कार चालक ने हार्न बजाया तो स्कूटर सवार युवक ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सेक्टर-56 निवासी ठेकेदार अहमद अली अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
अंसारी ने मामले की शिकायत धनास पुलिस चौकी को दी है। घटना वीरवार दोपहर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह धनास में एक इमारत का निर्माण कर रहे हैं, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो एक ट्रॉली पहले से खड़ी थी।
विज्ञापन
उनके आगे दो स्कूटर थे। जिन पर चालक सवार थे, जब उन्होंने अपनी कार का हार्न बजाया तो एक स्कूटर चालक उनके साथ झगड़ने लगा।
आरोप है कि स्कूटर चालक ने उनके सिर पर्र इंट से वार कर दिया। घायल ठेकेदार को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।