फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Jaam with Little Girl Dead Body

बच्ची का शव लेकर हाईवे पर ढाई घंटे लगाया जाम

Fri, 18 Apr 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला Updated Fri, 18 Apr 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Road Jaam with Little Girl Dead Body
घर छोड़ने आई दुर्गा पब्लिक स्कूल की वैन से चार साल की मासूम के कुचले जाने के बाद पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर पुलिस चौकी के सामने करीब ढाई घंटे जाम लगाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में शामिल भवन निर्माण कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम की सूचना पाकर एसएचओ चंडीमंदिर अरविंद कुमार, डीएसपी जगतार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व वैन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम में एक एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक फंसी रही, लेकिन गनीमत यह रही कि उसमें मरीज नहीं था।

यह था मामला

दुर्गा पब्लिक स्कूल की वैन बुधवार को बतौड़ निवासी संदीप कौर की चार वर्षीय बेटी निताशा (केजी की छात्रा) को छोड़ने घर आई। निताशा के साथ उसकी बड़ी बहन सात वर्षीय तमन्ना भी थी, जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है। घर के ठीक सामने वैन रुकी और ड्राइवर ने निताशा को रांग साइड उतार दिया।


जैसे ही निताशा वैन से उतरकर अपने घर की तरफ सड़क पार करने लगी, ड्राइवर ने वैन चला दी और स्कूल वैन के पहियों के नीचे आ गई। इसके बाद घबराहट में ड्राइवर ने वैन को बैक कर दिया, जिससे वैन दोबारा निताशा के ऊपर से गुजर गई। घटना के बाद ड्राइवर पंजाब के मोहाली जिले के बेहड़ा निवासी जैन सिंह, पुत्र जीत सिंह फरार हो गया।  
जांच के हुए आदेश
बरवाला में स्कूल वैन से हुई घटना के लिए कौन जिम्मेवार है, इसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सावित्री सिहाग, डीईओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed