{"_id":"15ac232f07f392eeff2f4629f78ef5f5","slug":"road-accident-in-kaithal-4-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य समेत 4 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य समेत 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में हुए सड़क हादसे में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अर्जुन देव गुलाटी, ब्लॉक गुहला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राणा समेत चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा राजस्थान के जिला चुरू के गांव दुधारू के पास हुआ। गुलाटी राजस्थान में धार्मिक यात्रा कर लौट रहे थे। दुधारू गांव के पास उनकी इनोवा को ट्रक ने टक्कर मार दी।
इसके बाद सेंट्रल लॉकिंग होने के कारण गाड़ी के दरवाजे नहीं खुल पाए। गाड़ी में सवार अर्जुन देव गुलाटी, ज्ञान सिंह राणा, चालक राजबीर सिंह वासी खुराना रोड और पीएसओ राजकुमार की मौत हो गई। चुरू में शवों को पोस्टमार्टम किया जा रहा था।
विज्ञापन
अर्जुन देव गुलाटी के साथ शहर के समाजसेवी व ठेकेदार धर्मप्रकाश मित्तल भी धार्मिक यात्रा पर गए थे। मित्तल दूसरी गाड़ी में सवार थे और गुलाटी की गाड़ी से आगे चल रहे थे।
धर्मप्रकाश मित्तल ने बताया कि वे आठ लोग वीरवार को राजस्थान के मंदिरों में माथा टेकने गए थे जिसमें उनके साथ उनकी गाड़ी में सुभाष चंद्र, बसाऊ राम ठेकेदार और उनका ड्राइवर सुनील कुमार था। वे वापसी में हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए थे, वहीं उनसे लगभग 20 किलोमीटर पीछे इनोवा गाड़ी में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अर्जुन देव गुलाटी, कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह राणा, खुराना रोड निवासी चालक राजबीर सिंह एवं पीएसओ राजकुमार आ रहे थे।
मित्तल ने बताया कि उन्हें बाद दोपहर पता चला कि पीछे आ रही इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिस पर वे वापस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब तक वे पहुंचे तब तक गाड़ी में सवार सभी चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
टीम भेजी है : एसपी
वहीं एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की एक टीम चुरू रवाना की गई है। टीम के मौके पर पहुंचने पर ही हादसे की पूरी जानकारी मिल पाएगी। राजस्थान पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद ही हादसे के बारे में पता चला था।
आग की तरह फैल गई हादसे की सूचना
कैथल। मंगलवार शाम हादसे में अर्जुन देव गुलाटी सहित चार की मौत की सूचना आग की तरह फैल गई। सभी सड़क हादसे में गुलाटी एवं अन्य की मौत से स्तब्ध नजर आए तथा एक-दूसरे से फोन करते हुए इस घटना की सत्यता की जांच करते रहे। देर शाम तक घटना की पूरी जानकारी मिलने पर शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
दर्जनों संस्थाओं से जुड़े हुए थे गुलाटी
मृतक अर्जुन देव गुलाटी के निवास पर पहुंचे अश्वनी, कमल तनेजा, कृष्ण, राजकुमार ने बताया कि गुलाटी की मौत से पंजाबी समुदाय को गहरा धक्का लगा है। वह कैथल ही नहीं प्रदेश में मजबूत स्तंभ थे। समाज को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अर्जुन देव गुलाटी पंजाबी समुदाय की कई संस्थाओं के अध्यक्ष थे। इनमें पाड़ला रोड पर स्थित शिव वाटिका संस्था, प्रताप कल्याण भूमि, शिव पवन धर्मशाला, गीता भवन मंदिर, पंजाबी वेलफेयर सभा के अध्यक्ष पद की जिममेदारी उनके पास थी।
शोक जताया
उनकी मौत पर लोकनिर्माण एवं उद्योेग मंत्री रणदीप सुरजेवाला, सांसद नवीन जिंदल, नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, जिला परिषद चैयरमेन नाजर सिंह दयौरा, आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सतीश बंसल, आईजी कॉलेज प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष राम बहादुर खुरानिया, डीसी एनके सोलंकी, एसपी कुलदीप सिंह यादव, अमरजीत छाबड़ा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, इनेलो जिला अध्यक्ष कैलाश भगत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद मिड्डा ने शोक जताया है।
गुहला में भी शोक की लहर
गुहला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राणा की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेस के हलका अध्यक्ष ज्ञान सिंह राणा अपने मित्र हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अर्जन गुलाटी, बसाऊ राम व अन्य के साथ चार दिन पहले राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर बालाजी, मंहेदीपुर, सालासर व खाटू श्याम में माथा टेकने के लिए गए थे।
पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि इस घटना का पता चलने से वह सदमे में हैं। कांग्रेस के संगठन सचिव मिलखी राम अग्रवाल ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।