फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident at haryana, three people killed

हरियाणा में हादसा, यूपी के 3 लोगों की मौत

Sat, 07 Mar 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा(रेवाड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा(रेवाड़ी) Updated Sat, 07 Mar 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
road accident at haryana, three people killed

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुए सड़क हादसे में यूपी के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। मृतक यूपी के जिले बागपत और मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित सोहना टी प्वाइंट पर शुक्रवार रात एक ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरा थ्री- व्हीलर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक यूपी के जिले बागपत और मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि सवारियों से भरा थ्री- व्हीलर में कुछ श्रद्धालु भिवाड़ी के मिल्कपुर स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर में जा रहे थे। सोहना टी-प्वाइंट पर जब थ्री-व्हीलर हाईवे से भिवाड़ी रोड की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि थ्री-व्हीलर हाईवे पर ही पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों को रोककर घायलों को थ्री- व्हीलर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


हादसे में घायल हुए यूपी के जिला बागपत के गांव नवादा निवासी रविंद्र कुमार, गांव कठीना हरी किशन (70) और खतौली (मुजफ्फरनगर) निवासी सतपाल सैनी की मौत हो गई। वहीं थ्री-व्हीलर में सवार मुजफ्फरनगर निवासी सचिन, ब्रजमोहन, प्रभा रानी, रेणु आदि सवारियां घायल हो गई।

घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। दिल्ली हाईवे पर थ्री- व्हीलर के सड़क पर पलटने से हाईवे पर करीब बीस मिनट तक जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed