फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rithal murder, player murder, kabaddi player murder, rohtak murder, haryana

कबड्डी प्लेयर मर्डरः मुखबिर सोनू का खुलासा, किसने की हत्या?

Mon, 21 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 21 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
rithal murder, player murder, kabaddi player murder, rohtak murder, haryana
सीसीटीवी मर्डर - फोटो : self
पानीपत पुलिस थोड़ी मुस्तैदी दिखाती तो शायद रोह‌तक जिले के रिठाल गांव के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की जान बच जाती। जिन आरोपियों को पानीपत पुलिस सिवाहा के चाचा-भतीजा मर्डर केस में नहीं पकड़ सकी, उन्हीं ने सुखविंदर को मौत के घाट उतार दिया। सुखविंद्र के हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


उसकी हत्या गोहाना के गांव आहुलाना निवासी अमरजीत और मुडलाना निवासी अनिल ने की थी। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने करीब चार महीने पहले पंचायत चुनाव के दौरान पानीपत के गांव सिवाहा में चाचा-भतीजे का मर्डर किया था। लेकिन आज तक दोनों में से कोई भी आरोपी पानीपत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर ही आरोपियों ने रिठाल में दिनदहाड़े सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अब रोहतक पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी रिठाल निवासी सोनू उर्फ सोमबीर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सोनू ने पुलिस रिमांड में ये खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती के लिए लिया बदला
सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि अमरजीत और अनिल की दोस्ती गांव रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला से थी। काला हत्याकांड के बाद दोनों इधर उधर छिपकर पुलिस की नजरों से बच रहे थे। काला हत्याकांड में कबड्डी खिलाड़ी के भाई का नाम आने के बाद आरोपियों ने बदला लेने की ठान ली। आरोपियों के हाथ सुखविंदर का भाई तो लगा नहीं। बदला लेने के लिए सुखविंदर की ही हत्या कर दी। सोनू काला का जानकार है।

नवंबर में चाचा-भतीजे का मर्डर
सदर थाना एसएचओ विजय दहिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पिछले काफी समय से पानीपत पुलिस भी है। क्योंकि इन्हीं दोनों आरोपियों का नाम पानीपत के गांव सिवाहा में हुए चाचा भतीजे के मर्डर में भी आया था। वारदात के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में पानीपत पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

दोनों के गांव में छापेमारी
हत्यारोपियों की पहचान सामने आने के बाद सदर थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों के गांव में छापेमारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अन्य ठिकानों पर छापेमारी के लिए भी पुलिस टीम भेजी गई है। सोनू से ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। सोनू से कई जगहों की निशानदेही भी करवाई जाएगी।


आरोपी अमरजीत और अनिल पानीपत चाचा भतीजा मर्डर केस में भी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- विजय दहिया , सदर थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed