{"_id":"5c0a6864bdec224146724b49","slug":"rickshaw-driver-murder-in-muksar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बस स्टैंड के बाहर सो रहे रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, ईंट से चेहरे पर किए कई वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः बस स्टैंड के बाहर सो रहे रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, ईंट से चेहरे पर किए कई वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर ( पंजाब)
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के बाहर सो रहे एक रिक्शा चालक की ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मुक्तसर बस स्टैंड की है। वारदात के बाद हमलावर रिक्शा भी अपने साथ ले गए । मृतक गांव बधाई का रहनेवाला था। सुबह जब वह नहीं जागा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
गांव बधाई निवासी सोहन सिंह पुत्र निहाल सिंह अविवाहित था। वह मुक्तसर के बस स्टैंड के नजदीक ही रिक्शा चलाने का काम करता था और रात को वहीं पर ही सो जाता था। गुरुवार रात को भी वह रिक्शा लगाकर वहीं सो गया। रात के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उसका रिक्शा लेकर फरार हो गए। सुबह करीब आठ बजे तक जब वह नहीं जागा तो आसपास के लोगों ने नजदीक जाकर देखा। दीवार पर खून के छींटे पड़े थे और पास ही खून से लथपथ ईंट पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
लोगों ने कपड़ा हटाकर देखा तो उसके चेहरे की हालत भी बिगड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दर्शन सिंह, थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार, डीएसपी तलविंदर सिंह व डीएसपी (डी) जसमीत सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने मौके से ही कुछ सामान और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सीरा सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन