{"_id":"636d1a80d8bcb414666858a1","slug":"retired-subedar-arrested-for-shooting-cattle-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पत्नी को टक्कर मारी तो सेवानिवृत्त सूबेदार ने गोवंश को गोली चला मार डाला, पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: पत्नी को टक्कर मारी तो सेवानिवृत्त सूबेदार ने गोवंश को गोली चला मार डाला, पुलिस ने किया काबू
Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सेवानिवृत्त सूबेदार ने बताया है कि गोवंश ने पैदल जा रही उनकी पत्नी को टक्कर मार दी थी। पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसी बात पर उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोवंश पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में सेवानिवृत्त सूबेदार ने गोली मारकर गोवंश को मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी गगन विहार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना बख्शीवाला के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सेवानिवृत्त सूबेदार ने बताया है कि गोवंश ने पैदल जा रही उनकी पत्नी को टक्कर मार दी थी। पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसी बात पर उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोवंश पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, विभिन्न हिंदू जत्थेबंदियों ने इस वारदात की निंदा पर आप सरकार के राज में पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हिंदू जत्थेबंदियों ने गोवंश को मार डालने की घटना में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन