फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired deputy registrar flown bracelet

रिटा. डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ हुआ कुछ ऐसा, रह गई दंग

Sun, 17 Nov 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 17 Nov 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
Retired deputy registrar flown bracelet
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार को झांसा देकर दो महिलाओं उनके सोने का कंगन उड़ाकर भाग निकलीं। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी 60 वर्षीय सतीश बाला अपने ऑफिस में सर्टिफिकेट जमा कर खरीदारी करने के बाद सेक्टर-25 स्थित घर लौट रहीं थीं। इस दौरान वह बस में सवार हुईं तो इतने में पीछे आई करीब 27 युवती ने रोक लिया।
विज्ञापन


उसने सामने खड़ी कार में उनके किसी रिश्तेदार के बुलाने की बात कही। रिश्तेदार के कार में होने की बात सुनकर महिला उधर चल पड़ी। इसी दौरान युवती ने महिला को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में युवती भी बैठ गई, जबकि कार में दाहिनी ओर करीब 50 वर्षीय महिला पहले से ही बैठी थी। इसके बाद कार धीरे-धीरे चलने लगी। तभी, युवती ने कहा आंटी थोड़ा आगे हो जाओ, बैठने में परेशानी हो रही है।

जब महिला आगे की ओर खिसकने लगी, इस दौरान युवती ने एक लिफाफा उनके चेहरे के पास रख दिया। दूसरी बार जब युवती ने महिला को आगे होने को कहा तो महिला ने कहा मुझे परेशानी हो रही है और घुटने में दर्द है, मुझे उतार दो। उन्होंने सेक्टर-चार के चौराहे पर पीड़िता को कार से उतार दिया।

इसके बाद महिला बस का इंतजार करने लगी, इसी दौरान पीछे से आ रही बस को हाथ दिया और उसमें सवार हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी बस में सवार यात्रियों को दी। इस पर यात्रियों ने करीब एक सप्ताह पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी।


यही नहीं करीब एक महीने पहले सत्संग से लौटते हुए बल्टाना निवासी एक महिला के साथ भी दो महिलाओं ने ऐसे ही ज्वैलरी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गईं थीं। सेक्टर-25 निवासी सतीश बाला ने इस मामले की सेक्टर-पांच थाना पुलिस को दे दी, जिसपर पुलिस ने धारा 379 और 420 के तहत मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed