{"_id":"26b3b3ea107a563da2306a4435181f66","slug":"rbi-employee-robbed-in-chandigarh-volvo-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस में RBI कर्मचारी के साथ जहरखुरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्वो बस में RBI कर्मचारी के साथ जहरखुरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कर्मचारी के साथ वोल्वो बस में जहरखुरानी का मामला हुआ। उसे नशीला बिस्किट खिलाकर नगदी और अंगूठियां लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी को दी। वीरवार को थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-44 निवासी किशोर कुमार शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ आरबीआई में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 26 दिसंबर को किसी काम से दिल्ली गया था।
विज्ञापन
27 को चंडीगढ़ आने के लिए वह बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान टिकट काउंटर पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने हजार का नोट देते हुए टिकट लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार चंडीगढ़ आने वाली वोल्वो बस में दोनों एक साथ सवार हुए। रास्ते में आरोपी ने कई बार कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पीने से मना कर दिया। कुछ देर बार आरोपी ने बिस्किट निकालकर खाने के लिए दिया।
शिकायतकर्ता ने उससे दो बिस्टिक लेकर खा लिए। आधे घंटे बाद बस में एक महिला ने पीछे की सीट खाली कर दी। खाली सीट देखकर किशोर कुमार वहां आराम करने चले गए। इस दौरान उन्हें नींद आ गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 स्टैंड में बस रुकने के बाद उनकी नींद खुली तो उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी।
जब उन्होंने अपनी जेब की जांच की तो 20 हजार और हाथ से सोने और चांदी की अंगूठियां गायब थीं। दो दिन बाद उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी। वहां से मार्क होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर किया।