महिला मरीज से रेप के आरोपी डॉक्टर ने किया सरेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ रेप करने वाला डॉक्टर ललित वरमानी पिछले दस दिन से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। आज अचानक आरोपी डॉक्टर डॉ. ललित वरमानी खुद सेक्टर 17 थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे अब अदालत में पेश करेगी।
डॉ. ललित वरमानी पर आरोप है कि चार अप्रैल को वह एक मरीज महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर होटल शिवालिक व्यू में इंटरव्यू दिलाने ले गया था, जहां उसने पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया। पांच अप्रैल को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। अब तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई थी।
जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
दुराचार करने से पहले डाक्टर ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाया था। पीडि़ता को जब होश आया तो डाक्टर ने महिला का फोन छीनकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली और उसे सेक्टर 11 स्थित उसके घर पर छोड़ आया। पीडि़ता ने सोमवार शाम डाक्टर के खिलाफ दुराचार की शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस में दी।
पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर पंचकूला के एमबीबीएस डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसे पकड़ने के लिए पंचकूला सेक्टर 2 में कोठी और क्लीनिक पर छापा मारा।
डॉक्टर से इलाज करवाती थी पीड़िता
दुराचार करने वाले डाक्टर ललित वरमानी का पंचकूला
सेक्टर 2 केएससीओ नं 9 में वरमानी क्लीनिक है। पीडि़ता मूल रुप से हिमाचल
स्थित हमीरपुर की रहने वाली है और उसका पति से तलाक हो चुका है।
सेक्टर
11 निवासी तीस वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह
थाईराइड का इलाज पंचकूला सेक्टर 2 के वरमानी क्लीनिक के डाक्टर ललित वरमानी
से करवा रही थी। 30 अप्रैल की शाम इलाज के लिए क्लीनिक में जाकर डाक्टर से
इलाज करवाया था।
चंडीगढ़ आने के लिए महिला ऑटो लेने लगी तो डाक्टर
ने कहा कि वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। रात के समय वह उनको छोड़ देंगें। महिला
डाक्टर के साथ गाड़ी में सेक्टर 11 पहुंची। इस दौरान महिला ने बताया कि उसे
नौकरी की तलाश है। डाक्टर ने कहा कि उसका दोस्त की फैक्टरी है और वह उसे
कंप्यूटर की जॉब दिला दूंगा।
इंटरव्यू दिलाने के बहाने ले गया होटल
डाक्टर ने उसे खाना खाने के लिए ऑफर किया। महिला ने मना कर दिया तो उसे जूस पिला दिया। पीडि़त महिला ने बताया कि जूस पीने के बाद वह बहोश हो गई। दो घंटे बाद होश आया तो उसके साथ रेप हो चुका था। पीडि़ता ने फोन कर पुलिस को बुलाना चाहा तो डाक्टर ने उसका फोन छीन लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
बाद में डाक्टर ने पीडि़ता को सेक्टर 11 की मार्केट में छोड़ डाला। सोमवर को पीडि़ता ने डाक्टर से संपर्क किया तो मामला दबाने के लिए रुपये ऑफर करने लगा। पीडि़ता ने सोमवार शाम को सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।