फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped girl commit suicide, sensation inside story

रेप पीड़िता के सुसाइड नोट ने खोला दरिंदे का सच

Fri, 03 Apr 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
raped girl commit suicide, sensation inside story

लगातार दो साल से यौन शोषण की शिकार बन रही छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा और जान दे दी। सुसाइड नोट में खोला दरिंदे का सच। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि दो साल पहले जींद निवासी मीना के साथ मिलकर गांव खटकड़ निवासी कपिल ने उसका अश्लील फोटो बना लिया। फोटो को वेबसाइट पर डालने की धमकी देकर दो साल से यौवन शोषण करता रहा।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी कपिल ने इसके बारे में किसी को बताने पर उसके भाई को मारने की भी धमकी दी। कपिल की धमकी से वह डरती रही। वह मीना और कपिल की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को कपिल ने नया सूट पहनकर आने कहा। इस कारण मैं घरवालों के डर से अपना दूसरा सूट थैले में डालकर ले गई। कपिल मुझे उचाना लेकर गया जहां वह और उसका दोस्त सारा दिन मुझको प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को घर के सदस्य किसी कारणवश कॉलेज गए थे। सहेली मीना ने मेरे घरवालों को बताया कि मैं कपिल के साथ गई हूं। घर आने पर घरवालों ने पूछा कि हम कॉलेज गए थे, तुम कहां गई थी।

मैंने पापा को संतुष्ट किया कि मैं कागज लेने के लिए गई हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था। मंगलवार शाम को कपिल और उसके माता-पिता, ताऊ और उसके दो भाई हमारे घर आकर इस मामले को बंद करने की धमकी देने लगे। मैं अंदर बैठकर सारी बातें सुन रही थी। इन बातों से तंग आकर और समाज के भय से आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मीना, कपिल और उसके परिवार के सदस्य हैं। इन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यौन शोषण का आरोप लगा किया था सुसाइड

raped girl commit suicide, sensation inside story

उचाना थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने उसकी अश्लील फोटो वेबसाइट में डालने की धमकी देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें छात्रा ने एक युवक पर उसकी सहेली के साथ मिलकर अश्लील फोटो खिंचने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसके परिवार को भी धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की पॉलीटेक्निक कॉलेज में अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रा मंगलवार को कॉलेज गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसके पिता भी किसी काम से कॉलेज चले गए। वहां कॉलेज प्रशासन ने उनको बताया कि उनकी बेटी सुबह से ही कॉलेज नहीं आई है। इसके बाद परिजनों से उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों ने लड़की की सहेली जींद निवासी मीना से संपर्क किया तो उसने बताया कि छात्रा को गांव खटकड़ निवासी कपिल अपने साथ लेकर गया है। काफी देर बाद लड़की अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर उसने बताया कि वह अपने कुछ कागज लेने उचाना गई थी। उस समय मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक कपिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ छात्रा के घर पर पहुंचा। वहां लड़की के परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर उनको जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद छात्रा ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर डीएसपी जयप्रकाश और उचाना थाना प्रभारी नर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव खटकड़ निवासी कपिल, उसके पिता रामदिया, ताऊ ईश्वर, रामदिया की पत्नी, जींद निवासी मीना, सहित तीन अन्य के खिलाफ दुराचार और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed