फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with young girl became virgin mother

शादी का झांसा दे प्रेमी करता रहा रेप, युवती बनी कुंवारी मां

Wed, 10 Jun 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Wed, 10 Jun 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
rape with young girl became virgin mother

प्रेम संबंध के नाम पर 17 साल की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा और युवती को गर्भवती बनाने के बाद वो भाग निकला। युवती के बच्चा भी पैदा हो गया। यह शर्मनाक वाकया पंजाब के जालंधर के पीरदाद बस्ती का है।

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले पीरदाद के रहने वाले युवक करण पर रेप का केस दर्ज किया है। युवक की तलाश में पुलिस ने सोमवार को कई जगह छापेमारी की, मगर आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि  करीब दो साल पहले उसकी इलाके में रहने वाले करण के साथ दोस्ती हो गई। करण ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे रेप करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसएचओ अवतार  सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले युवती ने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। अब  युवती ने शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया।

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया रेप

rape with young girl became virgin mother

उध्‍ार बठिंडा में युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के घर में घुस उससे मारपीट कर दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक रमनदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि रात के समय जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी युवक रमनदीप सिंह उसके घर में दाखिल हो गया।

उससे उसे जान से मारने की धमकियां देकर दुराचार किया जब उसने विरोध किया तो उक्त आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed