फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with worker's newly married wife by contractor at ludhiana of punjab

मजदूर की पत्नी पर गंदी नजर रखता था ठेकेदार, मौका मिलते ही कर डाला कांड

Sun, 19 Mar 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 19 Mar 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
rape with worker's newly married wife by contractor at ludhiana of punjab
rape
ठेकेदार अपने मजदूर की पत्नी पर गन्दी नजर रखता था। मौका मिलते ही उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। गांव झांडे में एक ठेकेदार ने अपने साथ काम करने वाले सहयोगी की नवविवाहित पत्नी को ही हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले ठेकेदार ने मजदूर की पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसके बारे में अपने पति को बताया और पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने आरोपी ठेकेदार बाबू राम के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक उसका पति पेंट का काम करता है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। कई दिनों से ठेकेदार बाबू राम उस पर गंदी नजर रख रहा था, लेकिन उसने इस बात को हलके में लिया। शुक्रवार दोपहर उसका पति इलाके में ही कहीं गया हुआ था। ठेकेदार भी उसके पति के साथ ही था। वह उसके पति के साथ से यह कहकर निकल गया कि उसे कहीं काम जाना है। इसके बाद वह सीधे उसके घर में आ गया। वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया। जाते हुए आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इसके बारे में अपने पति को बताया को उसे जान से मार देगा। शाम को जब उसका पति घर लौटा तो उसने उसे सारी बात बताई। इसके बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed