रेप के बाद नदी में फेंकने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को पंचकूला से किडनैप कर चलती टाटा मैजिक (फोर व्हीलर) में उससे बलात्कार किया गया और उसे मारने के लिए करनाल के पास नदी में फेंकने की कोशिश की गई।
इस बीच राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर आरोपी उसे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। करनाल पुलिस की ओर से रेफर की गई शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने शुक्रवार को एक तांत्रिक सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण, बलात्कार और हत्या के प्रयास का यह सारा घटनाक्रम 10 सितंबर शाम से देर रात तक चला।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला पांच-छह साल से अपने पति से अलग रह रही है। इस दौरान वह राजीव कालोनी निवासी कुलदीप (31) के संपर्क में आई। दस सितंबर की शाम कुलदीप टाटा मैजिक लेकर पहुंचा।
उसके साथ एक तांत्रिक मंजू और दो अन्य युवक सोनू और विनोद भी गाड़ी में सवार थे। उन्होंने महिला को गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में कुलदीप ने उससे बलात्कार किया।
राहगीर ने दी पुलिस को सूचना
उसके बाद उसके साथियों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की और मारपीट की। इस बीच गाड़ी करनाल के कैथल रोड पर नदी के पास से गुजर रही थी। चारों ने महिला को गाड़ी से उतारा और नदी में फेंकने के लिए चल पड़े।
इस बीच महिला की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की पीसीआर आते देख चारों महिला को वहीं फेंक फरार हो गए।
करनाल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर वीरवार सुबह महिला को पंचकूला भेज दिया। करनाल पुलिस की ओर से भेजी गई एफआईआर के आधर पर पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में किडनैपिंग, रेप, मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दो दिन की पुलिस रिमांड पर
एक महिला की किडनैपिंग, रेप और इसके बाद नदी में फेंकने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर ले लिया है। घटना बुधवार रात की करनाल की है। पुलिस के मुताबिक कुलदीप ने डेढ़ साल पहले महिला से मंदिर में शादी की थी मगर बाद में परिजनों के दबाव में उसे पत्नी मानने से इंकार कर दिया था।
महिला के पांच बच्चे हैं और वह दिहाड़ी पर काम करती है। कुलदीप उसके पड़ोस में रहता है। कुलदीप की जल्द दूसरी जगह शादी होने वाली थी।