फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with wife for dowry

पत्नी दहेज नहीं लाई, गुस्से में कर दिया शर्मनाक कांड

Thu, 09 Jul 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 09 Jul 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
rape with wife for dowry

शादी के बाद मायके से दहेज न लाने से गुस्से में आए व्यक्ति ने पत्नी के साथ जबरन दुराचार कर डाला। मामला, लुधियाना का है।

विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसे धमकियां दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने जांच के बाद दिल्ली निवासी हरि नारायण के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी राजवंत पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शादी आरोपी के साथ फरवरी 2015 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कुछ दिन पहले उसे उसके मायके भेज दिया और उससे दहेज में दस लाख रुपये लाने के लिए कहा। जब वह घर आई तो उसके ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर डाला और उसे धमकियां दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ हुई तो मां ने निगला जहर

rape with wife for dowry

बठिंडा में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया तो परेशान होकर लड़की की मां ने जहरीली स्प्रे निगल ली। उसे उपचार के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने सिविल अस्पताल में पहुंच पीड़िता की मां के बयान के आधार पर युवक सुखपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बीते कुछ समय से उसकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा था।

मंगलवार देर शाम जब उसकी लड़की घर आ रही थी तो उक्त युवक ने उसे गली में घेरकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed